Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

BANKA : बारात आये किशोर को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत

BANKA : बारात आये किशोर को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर – बांका मुख्य मार्ग पर मकदुम्मा बाजार के निकट तेज रफ्तार हाइवा के कुचलने से एक युवक की मौके पर मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर रात की है. मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के पीपड़ा गांव निवासी मुकेश ठाकुर के पुत्र पियुष कुमार (16) के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि वह अपने गांव से एक बरात में मकदुम्मा गांव आए थे. घटनास्थल पर किशोर सड़क किनारे खड़ा था.इसी दौरान बांका की ओर से तेज गति से आ रही हाइवा उसे धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.इसी बीच स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.इसी बीच पुलिस ने मामले की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी थी.पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनका शव परिजनों को सौंप दिया है.उधर किशोर की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया है.

The post BANKA : बारात आये किशोर को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles