Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Banka Muharram Tazia Julus 2026

मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को बांका शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया।

.

शहर के गांधी चौक पर निकले जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

जुलूस के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक लाठी खेल का आकर्षक प्रदर्शन कर अपनी कला, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। इस प्रदर्शन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे रहे।

जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरे जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।

एहतियात के तौर पर जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रखी गई, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी

प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई। जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले की गतिविधियों पर नजर रखी गई है।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की गई है।

भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे अधिकारी

मोहर्रम के दौरान जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीएम राजकुमार, मुख्यालय एसडीपीओ अमर विश्वास, बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा तथा बेलहर एसडीपीओ रविंद्र प्रसाद मोहन सहित जिले के कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles