
हावड़ा से कुंदन कुमार झा की रिपोर्ट
हिलसा मछली प्रेमियों के लिए बुरी खबर है. इस बार दुर्गापूजा से पहले बांग्लादेश से पद्मा नदी की स्वादिष्ट हिलसा मछली बंगाल नहीं पहुंचेगी. इस बात की जानकारी फिश इंपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सैयद अनवर मकसूद ने दी है. उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी एसोसिएशन की ओर से बांग्लादेश सरकार को पत्र लिखकर हिल्सा मछली भेजने के लिए आग्रह किया गया था, लेकिन वहां की सरकार ने अनुमति नहीं दी है.
समय के साथ खत्म हो रही उम्मीद
पड़ोसी देश के इस रवैये को देखते हुए भारत से बांग्लादेश भेजे जाने वाली हिलसा के आयात को बंद करने का फैसला लिया है. और अब समय भी बहुत कम बचा है. बांग्लादेश सरकार ने 8 अक्टूबर से समुद्र में हिलसा मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसलिए इस बार बंगाली लोग पूजा के दौरान हिलसा मछली के स्वादिष्ट व्यंजन से वंचित रह सकते हैं."
2023 में लगा था प्रतिबंध
वर्ष 2013 में तत्कालीन बांग्लादेश सरकार ने भारत को हिलसा के निर्यात पर रोक लगा दी थी. हालांकि, वर्ष 2018 में दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर बातचीत के बाद दुर्गापूजा के पहले निर्यात पर लगी रोक हटा दी गयी. इसके बाद बांग्लादेश सरकार हर वर्ष दुर्गा पूजा से पहले बंगाल हिलसा मछली भेजती रही है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नहीं मिलेगा पद्मा नदी वाली हिलसा का स्वाद
सचिव सैयद अनवर मकसूद ने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है. बांग्लादेश सरकार ने हिलसा पकड़ने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. इसके अलावा वहां की सरकार ने हिलसा निर्यात के लाइसेंस भी रद्द कर दिये हैं. ऐसे में इस बार बंगाल के लोगों को पद्मा नदी का हिलसा नहीं मिलने की आशंका है.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
The post Bengal Hilsa Crisis: दुर्गा पूजा की थाली से गायब रहेगी पद्मा की हिलसा? जानिए क्या है मुख्य वजह appeared first on Prabhat Khabar.

