बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद
.
गयाजी में 79,574 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। इनमें 40 हजार 310 छात्र और 39 हजार 262 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक हुई थी।
परीक्षा से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में था। जिला परिषद सभागार में दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग की गई थी। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि परीक्षा शांतिपूर्ण होनी चाहिए। इसके लिए हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।
परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर औचक निरीक्षण भी किया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि नकल या गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होगी। इसका असर भी दिखा। अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

स्टूडेंट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
bsebexam.com
matricbiharboard.com

SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।


