बिहार के डिप्टी सीएम चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर के तारापुर प्रखंड स्थित खैरा पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने चिंतामणि पोखर पर 14.57 लाख रुपये की लागत से बने सीढ़ी घाट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद खैरा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘
.
मंच पर लड्डू सिंह, ब्रजेश सिंह, मिथलेश सिंह, रंजीत कुमार और जयकिशोर सिंह सहित स्थानीय नेताओं ने उपमुख्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।
तारापुर क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़त खैरा से ही मिली थी
सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने खैरा पंचायत के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव में तारापुर क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़त खैरा से ही मिली थी। उन्होंने यह भी बताया कि कभी यह गांव सुदूर और दुर्गम था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

खैरा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और अन्य पदाधिकारी।
हल्दिया से रक्सौल तक एक नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा
उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और हल्दिया से रक्सौल तक एक नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा, जो तारापुर से होकर गुजरेगा। इससे स्थानीय लोग 5-6 घंटे में कोलकाता पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, बंद पड़ी रेलवे लाइन को फिर से चालू करने के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है।
एयरपोर्ट बनने के बाद दो घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे
उन्होंने सुल्तानगंज में प्रस्तावित एयरपोर्ट का भी जिक्र किया, जिसके चालू होने पर क्षेत्र के लोग दो घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। सिंचाई के लिए गंगा जल लाने की योजना पर भी तेजी से काम जारी है, जिससे खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा।
ऊर्जा क्षेत्र में, उन्होंने बताया कि 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। साथ ही, ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजना है। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनुदान मिलेगा, जिससे लोग बिजली उत्पादन कर उसे सरकार को बेच भी सकेंगे।
असरगंज-संग्रामपुर में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण
रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए असरगंज और संग्रामपुर में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करना है, ताकि लोगों को काम के लिए बाहर न जाना पड़े।
उन्होंने खैरा में खेल मैदान बनाने की मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सिंह कल्लू ने किया। मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निपन्निकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, एमएलसी लाल मोहन गुप्ता, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

