Bihar Inter Result 2026 | 26 Toppers, 19 Girls; Mother Murdered Before Son

Date:

.

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार इंटर की परीक्षा को लेकर है। बिहार बोर्ड ने सोमवार को इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 85.19% स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं। इसमें 84.09% छात्र और 86.23 छात्राएं सफल रही हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 20 लड़कियां हैं।

इधर, मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वे जेल से बाहर आ गए हैं।उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई। आवास को फूल-मालाओं से सजाया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बिहार इंटर का रिजल्ट- समस्तीपुर के आदित्य साइंस टॉपर, कॉमर्स में पटना की अदिति, आर्ट्स में गयाजी की निशु टॉप पर

बिहार इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है। आदित्य को 481 नंबर आए हैं। वहीं कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया है। अदिति को 480 नंबर आए है। आर्ट्स में गयाजी की रहने वाली निशु कुमार ने बाजी मारी है। उन्हें 479 नंबर आए हैं। तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2. जहानाबाद में नीतीश का लालू पर हमला; बोले- खुद हटा तो पत्नी को CM बनाया, मैं उनके पास गया था, वो मेरे नहीं हो सके

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का 5वां फेज आज से शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने जहानाबाद में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘पहली वाली सरकार ने कोई काम नहीं किया। पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों का बुरा हाल था। जब हम आए तो देखिए कितना विकास हुआ है। बिजली की समस्या नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

3. पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था बिहार का नौशाद!, देवघर मंदिर का GPS लोकेशन भेजने का मिला था टास्क

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला और एक नाबालिग में है। पकड़े गए तीन लोगों में बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला नौशाद अली उर्फ लालू भी शामिल है। मथुरा से गिरफ्तार आरोपित महिला मीरा मुंबई पुलिस की मुखबिर बताई जा रही है, जबकि फरीदाबाद से पकड़ा गया नौशाद जासूसी नेटवर्क…पूरी खबर पढ़ें…

4. ‘पवन सिंह को स्टेज पर थप्पड़ मारना चाहिए था’, हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर छूने पर महिला आयोग सख्त

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर द्वारा कमर छूने का मामला फिर तूल पकड़ गया है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत भेजी है। ई-मेल के जरिये इस मामले से जुड़े सबूत भी आयोग को भेजे हैं। अंजलि राघव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक कार्यक्रम के दौरान…पूरी खबर पढ़ें…

5. लड़के से वीडियो कॉल पर बात,फिर NEET छात्रा का सुसाइड, नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के 3 घंटे बाद फंदे से लटकी

भागलपुर में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसने हॉस्टल के कमरे में अपने दुपट्टे को फंदा बनाया और पंखे से लटक गई। सुसाइड करने से पहले उसने एक लड़के से व्हाट्सएप चैट पर लंबी बातचीत की। उस लड़के को वीडियो कॉल भी किया। उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। लड़की की पहचान सृष्टि सिंह(17) के रूप में हुई है। भागलपुर में रहकर वो नीट की तैयारी कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

पुलिस की टीम ने सृष्टि की लाश को पंखे से उतारा।

पुलिस की टीम ने सृष्टि की लाश को पंखे से उतारा।

6. निशांत ने देखी नीतीश के कामों की प्रदर्शनी, बोले- पापा ने बहुत काम किया, लोगों में अवेयरनेस की कमी..

बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में आज कार्यक्रम का दूसरा दिन है। फेमस बॉलीवुड सिंगर शान आज महफिल जमाएंगे। वहीं, 24 मार्च को पापोन समापन समारोह को यादगार बनाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां लगे बिहार सरकार के स्टॉल्स देखे। इन स्टॉल्स में मुख्यमंत्री नीतीश की योजनाओं और उनके किए गए कामों…पूरी खबर पढ़ें…

7. पूर्णिया में छात्रा से गैंगरेप-तेजाब कांड पर फूटा पप्पू यादव का गुस्सा, दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग

पूर्णिया के डगरूआ में 10वीं की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी मामले पर सांसद पप्पू यादव ने स्पीड ट्रायल चलाकर 3 महीने के अंदर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। सांसद ने कहा कि जिस तरह से छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई । पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया गया, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरी खबर पढें…

सांसद पप्पू यादव ने स्पीड ट्रायल चलाकर 3 महीने के अंदर दोषियों के फांसी की सजा की मांग की।

सांसद पप्पू यादव ने स्पीड ट्रायल चलाकर 3 महीने के अंदर दोषियों के फांसी की सजा की मांग की।

8. पटना- 6 साल के मासूम के सामने मां की हत्या, बेटा बोला-अब्बू ने अम्मी को चाकू से गोदा, शव पलंग में छिपाया

पटना सिटी में एक पति ने चाकू से गोद कर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि वारदात से पहले उसने अपने दो बच्चों को कमरे में बंद किया। फिर चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर लहूलुहान हालत में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, उसकी मौत हो गई। पति-पत्नी में ईद पर नए कपड़े और पैसों को लेकर बहस हुई थी। वारदात ईद की रात आलमगंज थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़े…

9. बेगूसराय में SUV ने पति-पत्नी को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत, मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे; 7 घंटे तक रोड रहा जाम

बेगूसराय में NH-333B पर तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह घर से निकले थे। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी लखीसराय एसपी प्रेरणा कुमार की है। ड्राइवर दो बॉडीगार्ड को लेकर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ है। लोगों ने ड्राइवर और दोनों गार्ड को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें…

10. इंटरकास्ट मैरिज के बाद मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या:फोन पर मिली सूचना, भाई बोला- आत्महत्या नहीं कर सकता

मुजफ्फरपुर में अंतरजातीय विवाह करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमित कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना को लेकर जहां परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। वैशाली के मांगनपुर गांव निवासी मृतक के भाई गौतम कुमार पाण्डेय ने बताया कि… पूरी खबर पढ़िए

11. LPG की पाइप निकाली,गैस फैली तो खुद को लगाई आग:बेटे की लव मैरिज से परेशान था पिता

नालंदा में एक पिता ने बेटे की लव मैरिज से नाराज होकर जान दे दी। घर में एलपीजी सिलेंडर खोलकर खुद को आग के हवाले कर दिया। झुलसने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार(45) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के बनबाग गांव की है। बताया जाता है कि गांव के ही विनय कुमार की बेटी राखी कुमार 15 फरवरी को अचानक लापता हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

12. पटना में बुलेट बाइक की टक्कर से दो की मौत, परसा बाजार में मजदूर को रौंदा, एक युवक घायल; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिमरा हाईवे पर हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, सिमरा के पास मजदूरी कर घर लौट रहे पिंटू दास को तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। पूरी खबर पढें…

13. दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, पीड़िता बोली- 4 बार अबॉर्शन कराया, 5वीं बार प्रेग्नेंट होने पर की मारपीट

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती (25) से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेग्नेंट होने पर जबरन अबॉर्शन करा दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बरहेता गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सिंह(35) के साथ लिव इन में रहती थी। साल 2019 से शादी का प्रलोभन देकर रिलेशन बनाया। पूरी खबर पढ़ें…

पीड़िता के मोबाइल में आरोपी प्रेमी की तस्वीर।

पीड़िता के मोबाइल में आरोपी प्रेमी की तस्वीर।

14. 4 महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह, बेऊर के बाहर समर्थकों की नारेबाजी- ‘जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए’

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल के बाहर उनके समर्थक जुटे हुए हैं। समर्थन में नारेबाजी हो रही है। उनकी फेवरेट गाड़ी लैंड क्रूजर से समर्थक उन्हें लेने पहुंचे हैं। समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं- ‘देखो, देखो कौन आया…शेर आया, शेर आया।’ ‘जेल के ताले टूट गए, छोटे सरकार छूट गए।’ 20 मार्च को राजद नेता को दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…

अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर

15. कल पूरे बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा

बिहार में अगले 2–3 दिनों तक दिन में धूप और गर्मी बनी रहेगी, बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं है। IMD के अनुसार 23, 24 और 25 मार्च तक राज्य में मौसम सामान्य और गरम रहने की संभावना है। 26 मार्च से तापमान में वृद्धि के साथ कुछ इलाकों में बादल छाने और तेज हवा के साथ गरज-चमक/अस्थिर मौसम के संकेत हैं, यानी मौसम सामान्य से बदल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: ‘Cam Green is not even close to Andre Russell’

3 min readMar 23, 2026 07:27 PM IST Former Indian...
Join Us WhatsApp