Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

BNMU Madhepura Graduation Exam Schedule May-June 2026

मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) ने स्नातक (B.A., B.Sc. एवं B.Com.) के पांचवें सेमेस्टर (सीबीसीएस पाठ्यक्रम सत्र 2023-27) की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 25 मई

.

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

विभिन्न विषयों को चार समूहों में बांटा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि विभिन्न विषयों को चार समूहों A, B, C और D में बांटा गया है। कार्यक्रम के अनुसार, 25 मई को MJC-8 की परीक्षा होगी। इसके बाद 27 और 30 मई को MJC-9 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 31 मई से 3 जून तक MIC-5 और MIC-6 की परीक्षाएं ली जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध और अंगीभूत कॉलेजों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भेज दी है। उन्हें आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. झा ने सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने परीक्षा के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles