Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bokaro News : ठेका मजदूरों की छंटनी के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन

Bokaro News : ठेका मजदूरों की छंटनी के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन

बीएसएल के 40 प्रतिशत ठेका मजदूरों की छंटनी के निर्णय के खिलाफ मंगलवार को जय झारखंड मजदूर समाज ने प्लांट गोलचक्कर से इडी वर्क्स कार्यालय तक प्रदर्शन किया. साथ ही प्लांट के सभी विभागों में जन जागरण किया गया.

होगा इस्पात सचिव का पुतला दहन

इस दौरान महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि इस्पात सचिव द्वारा दिया गया छंटनी का आदेश चिंताजनक व श्रमिक विरोधी है. 29 अप्रैल की शाम को गांधी चौक सेक्टर-4 में इस्पात सचिव का पुतला दहन किया गया जायेगा. मौके पर माणिक चंद साह, संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, देवेंद्र गोराई, ओपी चौहान, रामा रवानी, रोशन कुमार, दयाल मांझी, संतोष कुमार गुप्ता, सरोज कुमार, विजय कुमार साह, एडब्ल्यू अंसारी, नासिर खान, प्रमोद कुमार, मंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

The post Bokaro News : ठेका मजदूरों की छंटनी के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles