Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

BPSC टीचर शालिनी हत्याकांड: पति राजकुमार यादव ने किया सरेंडर:9 अगस्त को पत्नी को गोली मारकर भागा था; वारदात के बाद वीडियो कॉल पर हुई थी भाई से बात


पूर्णिया के के.हाट थाना क्षेत्र में सरकारी टीचर शालिनी हत्याकांड में आरोपी पति राजकुमार यादव ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण उसने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया। घटना बीते 9 अगस्त को रेणुनगर में हुई थी। राजकुमार यादव पर अपनी पत्नी शालिनी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने 15 अगस्त की देर शाम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। गोली मारकर पति हो गया था फरार चर्चित शिक्षिका हत्याकांड की घटना 9 अगस्त के देर शाम है, जब के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नग में 12वीं की शिक्षिका शालिनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के 9 वर्षीय बेटे के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पिता मौके से फरार हो गए थे। लगातार पुलिस बना रही थी दबिश इस मर्डर केस की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अभिनव परासर और तकनीकी शाखा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। जो लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी । पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के चलते आरोपी ने कोर्ट के सामने शनिवार को सरेंडर कर दिया। रिमांड पर लेने की तैयारी पुलिस कोर्ट से आदेश प्राप्त कर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिससे इस हत्याकांड के पीछे के कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सके।
सरकारी टीचर थी मृतका, पति बैंक में कार्यरत मृतिका शालिनी श्रीनगर प्लस टू स्कूल में 12वीं की सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। पूर्णिया कॉलेज चौक के पास अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। जबकि आरोपी पति राजकुमार कॉपरेटिव बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बच्चों के सामने ही हुई वारदात मृतिका के 9 वर्षीय बेटे ने बताया था कि उनके पिता राजकुमार और मां शालिनी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आपा खोकर राजकुमार ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। दो मासूम बच्चों के सामने ही शालिनी के सीने में गोली दाग दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी पति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। गोली लगने के बाद वीडियो कॉल पर हुई थी भाई से बात शिक्षिका शालिनी की हत्या के बाद पूर्णिया पहुंचे उसके भाई विक्रम आनंद ने खुलासा करते हुए बताया था कि जिस वक्त गोली लगी थी, उसके तुरंत बाद मृतिका के बेटे ने उन्हें वीडियो कॉल किया था। कहा कि मम्मी को पापा ने गोली मार दिया। फिर लहूलुहान शालिनी से उनकी बात कराई। शालिनी ने बताया कि पति राजकुमार यादव ने उसके सीने में गोली मार दी है और फरार हो गया है। भाई लगातार कर रहे थे शालिनी से बात मृतका के भाई विक्रम आनंद ने बताया था कि घटना के दिन वो मुजफ्फरपुर अपनी ड्यूटी पर लौट रहा था। इस दरमियान उनकी बहन का कॉल आया और पति के साथ झगड़े का जिक्र की। भाई के मुताबिक उसने राजकुमार से कहा था कि जमीन बेचकर अपने अपने पैसे ले लो और विवाद खत्म करो। शाम करीब साढ़े 5 बजे शालिनी ने बताया कि पति मारपीट कर बाहर गए हैं। वीडियो कॉल पर भाई ने शालिनी के चेहरे पर थप्पड़ के निशान भी देखे । इसके बाद हर थोड़ी देर पर वो लगातार बहन से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। रात करीब 8 बजे भी भाई ने वीडियो कॉल किया था तब भांजा से बात हुई और उसने कहा मम्मी खाना बना रही है। इसके थोड़ी देर बाद भांजा का कॉल आया और गोली मारने की बात हुई
जमीन खरीदने के बाद पैसे का विवाद : भाई शालिनी के भाई विक्रम के अनुसार, करीब दो साल पहले बहन की सरकारी नौकरी लगी थी। पति कॉपरेटिव बैंक में डाटा ऑपरेटर था। हाल में दोनों ने बाघमारा में जमीन खरीदी थी, जिसके बाद पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। लव ट्राएंगल की भी आहट सूत्रों के मुताबिक अप्रैल माह में राजकुमार का शिवानी के किसी अन्य मर्द के साथ एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर काफी झगड़ा हुआ था । इस दौरान राजकुमार ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। इसके बाद लड़की के घरवालों के साथ मामले में पंचायती भी हुई और मामला शांत करा दिया गया। लेकिन मृतका शिवानी का अवैध संबंध शायद नहीं थमा, जिसे लेकर राजकुमार का फ्रस्ट्रेशन लेवल काफी बढ़ गया था। अंत वही हुआ जिसका डर था। राजकुमार ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles