Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Buxar Census 2027 Prep: Officials Get Digital Training

देश में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर बक्सर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला स्तर पर अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें जनगणना से जुड़ी नई प्रक्रिया, डिजिटल डेटा संग्रह और तकनीकी

.

जिला प्रशासन के अनुसार, इस बार जनगणना की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और डिजिटल होगी। जनगणना के दौरान घर-घर जाकर जुटाई जाने वाली जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों और कर्मियों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा एंट्री की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।

जरूरी तकनीकी सावधानियों की भी जानकारी दी जा रही

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को बताया जा रहा है कि किस प्रकार घरों से संबंधित जानकारी, परिवार के सदस्यों का विवरण और अन्य आवश्यक आंकड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी तकनीकी सावधानियों की भी जानकारी दी जा रही है।

इस संबंध में बक्सर की जिलाधिकारी साहिला ने बताया कि पहले चरण में जिला स्तर के पदाधिकारियों को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद प्रखंड स्तर के अधिकारियों और कर्मियों के लिए भी इसी प्रकार का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अधीनस्थ कर्मियों को जनगणना कार्य से संबंधित दिशा-निर्देश देंगे

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी आगे अपने अधीनस्थ कर्मियों को जनगणना कार्य से संबंधित दिशा-निर्देश देंगे। इसका उद्देश्य सभी कर्मियों को समय से पहले पूरी प्रक्रिया की जानकारी देना है, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

जिलाधिकारी साहिला ने एक विशेष सुविधा का भी उल्लेख किया। इस बार जनगणना में गृहस्वामी स्वयं भी पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनने की उम्मीद है।

अभी से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही

जिला प्रशासन का कहना है कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए बक्सर जिले में इस कार्य को समय पर और सही तरीके से पूरा कराने के लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 की जनगणना पूरी तरह व्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles