Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Chaibasa News : ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को बोलेरो ने कुचला, गयी जान

Chaibasa News : ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को बोलेरो ने कुचला, गयी जान

चाईबासा. पांड्रासाली ओपी अंतर्गत भोया के समीप बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल से घर जा रही 14 वर्षीय छात्रा श्रेया हेंब्रम को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतका तयलोर गांव निवासी लेबेया हेंब्रम की पुत्री थी और खूंटपानी प्रखंड के भाया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा थी.

आंधी-पानी के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, श्रेया शाम करीब 5 बजे अपनी सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी. उसी दौरान आंधी और बारिश शुरू हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भोया की ओर से आ रही एक बोलेरो काफी लापरवाही और तेज रफ्तार में थी, जिसने श्रेया को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बोलेरो चालक ने सहेलियों की मदद से घायल श्रेया को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

छात्रा की मौत की खबर मिलते ही चालक अपनी बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया. हालांकि, सहेलियों ने बोलेरो का नंबर नोट कर लिया है. घटना की सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

The post Chaibasa News : ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को बोलेरो ने कुचला, गयी जान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles