Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Chas police station in-charge’s abusive audio goes viral, line present

बोकारो पुलिस के लिए समय अभी ठीक नहीं चल रहा है। अभी पिंड्राजोरा थाना से जुड़ा विवाद पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले में पुलिस की छवि पर एक बार फिर सवालिया निश

.

मामले की बोकारो एसपी ने संज्ञान लिया। उन्होंने इसकी जांच चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार को सौंपी। उक्त आलोक में जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि वायरल किए गए ऑडियो में थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए चास थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए लाइन हाजिर किया गया है।

बताते चलें कि चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी एक युवक को फोन पर थाना बुला रही थी। युवक बार-बार विनम्रता से कह रहा था कि वह डॉक्टर के पास है और मात्र 10 मिनट में थाने पहुंच जाएगा। दूसरी ओर से, कथित तौर पर थाना प्रभारी युवक को भद्दी और गंदी गालियों की बौछार कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक मामला शनिवार का है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र की एक महिला ने थाना में अपने ही कॉलोनी में रहने एक युवक के विरूद्ध शिकायत की थी। शिकायत के बाद उसे थाने में बुलाया जा रहा था, लेकिन वह नहीं आ रहा था। बताया जाता है कि उक्त युवक किसी महिला समिति से शिकायतकर्ता महिला को कॉल करवा कर परेशान कर रहा था।

एसडीपीओ की जांच में गाली-गलौज की हुई पुष्टि

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles