राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कक्षा 9 से 12 के संचालन के लिए प्रस्तावित नियमावली-2026 के विरोध में राज्य में कई गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसके तहत मंगलवार को वित्त रहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रिंसिपल और शिक्षकों ने राज्य के सभी संस्थानों
.
विरोध के बीच माध्यमिक निदेशक से मोर्चा प्रतिनिधियों से बातचीत हुई। निदेशक ने कई मांगों को जायज बताते सुधार का आश्वासन दिया है। इसके बाद 20 जून को होने वाले धरना को स्थगित कर दिया गया है। वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल और शिक्षकों की कई बिंदुओं पर आपत्ति है। इसमें दो एकड़ भूमि की अनिवार्यता, सुरक्षा कोष में कई गुना वृद्धि, 1000-1000 वर्गफीट के चार लैब, बड़ा पुस्तकालय पर आपत्ति जताते हुए वापस लेने की मांग की है। निदेशक ने माना कि सुरक्षा राशि में अत्यधिक वृद्धि की आवश्यकता नहीं है। 1000 वर्गफीट का लैब भी व्यावहारिक नहीं है।


