Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

CSP लूटने पहुंचे बदमाश, गेट नहीं खुला तो की फायरिंग:मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिश नाकाम; कर्मी की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात


मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में आज एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) को लूटने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों की साजिश कर्मी की सूझबूझ से नाकाम हो गई। गेट नहीं खुलने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के धनुपरा बजरंगबली मंदिर चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की है। आज दोपहर बाइक सवार चार बदमाश ग्राहक बनकर CSP केंद्र पहुंचे थे। उनका मकसद लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देना था, लेकिन केंद्र में मौजूद कर्मी की सतर्कता के कारण अपराधियों की योजना विफल हो गई। ग्राहक बनकर पहुंचे, फिर दिखाने लगे हथियार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों अपराधी पहले सामान्य ग्राहकों की तरह केंद्र के बाहर पहुंचे। कुछ देर बाद उन्होंने हथियार निकाल लिए और अंदर बैठे कर्मी को गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। बदमाश लगातार धमकी देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान काउंटर के अंदर मौजूद कर्मी को उनकी मंशा का आभास हो गया। उसने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए गेट और काउंटर को बंद रखा और किसी भी हाल में दरवाजा नहीं खोला। गेट नहीं खुला, तो चलाई गोली काफी देर तक कोशिश के बावजूद जब अपराधी केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं कर सके, तो उन्होंने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फायरिंग के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया। दो महीने पहले भी इसी CSP को बनाया था निशाना स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी इसी CSP केंद्र को अपराधियों ने निशाना बनाया था और बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस घटना के बाद संचालक ने सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र के काउंटर और प्रवेश द्वार को लोहे और मजबूत शीशे से सुरक्षित करा दिया था। बताया जा रहा है कि इसी सुरक्षा व्यवस्था और कर्मी की हिम्मत की वजह से इस बार अपराधियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। CCTV खंगाल रही पुलिस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि कुछ अपराधी CSP केंद्र को निशाना बनाने पहुंचे थे, लेकिन कर्मी की सतर्कता से लूट की घटना टल गई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles