Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Darbhanga News | BSAP Jawans Hospitalized After Food Poisoning

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के कैंप BMP-13 में बुधवार को जवानों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा कि सभी ने मेस का खाना खाया था। इसके बाद टियर गैस छोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ गया। उल्टी होने लगी थी। 122 जवानों को DMCH इ

.

घटना की पुष्टि करते हुए BSAP के समादेष्टा रविश कुमार ने बताया कि 7 जवानों की तबीयत खराब होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य जवानों को एहतियातन जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसी गाड़ी से लाया गया है जवानों को अस्पताल।

इसी गाड़ी से लाया गया है जवानों को अस्पताल।

सभी के हेल्थ पर नजर रखी जा रही है

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल सभी जवानों का DMCH में इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद कैंप में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। हालांकि, अधिकारियों ने किसी बड़े खतरे की बात नहीं कही है।

महिला जवानों की बिगड़ी तबीयत

बीएमपी-13 के कमांडेंट रवीश कुमार ने बताया कि पुराने प्रशिक्षणार्थियों का मॉडल प्रशिक्षण चल रहा था। इसी क्रम में टियर गैस का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण के दौरान टियर गैस छोड़ी गई थी। उस समय काफी गर्मी थी और महिला प्रशिक्षु पास में पेड़ के नीचे बैठकर प्रशिक्षण देख रही थीं। टियर गैस के धुएं के संपर्क में आने के बाद कुछ महिला प्रशिक्षुओं की तबीयत खराब हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला सिपाहियों का पिछले करीब एक महीने से प्रशिक्षण चल रहा है। ये सभी नई बहाली वाली महिला सिपाही हैं। करीब पांच से अधिक लोगों को उल्टी की शिकायत हुई थी। इसके बाद सहयोगियों की मदद से उन्हें डीएमसीएच लाया गया।

कमांडेंट ने बताया कि फिलहाल पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी सभी को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।

अस्पताल में पहुंचे अधिकारी।

अस्पताल में पहुंचे अधिकारी।

1100 जवानों के लिए मेस में भोजन बनता

उन्होंने बताया कि बीएनपी-13 में प्रतिदिन करीब 1100 लोगों के लिए मेस में भोजन तैयार होता है। दिन में दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था होती है। वेज और नॉनवेज भोजन अलग-अलग तैयार किया जाता है। महिला प्रशिक्षुओं ने खाना खाने के बाद प्रशिक्षण देखने के लिए वहां पहुंची थीं। इसी दौरान टियर गैस के धुएं का असर होने से उनकी तबीयत बिगड़ी।

कमांडेंट ने कहा कि घटना में फूड पॉइजनिंग जैसी कोई समस्या सामने नहीं आई है और अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की स्थिति सामान्य है।

इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया

दिव्या कुमारी, अनुराधा कुमारी, बबीता कुमारी, बिना कुमारी, निर्जला कुमारी, कोमल कुमारी, रागिनी कुमारी, रिचा कुमारी, रूपा कुमारी, नीलू कुमारी, ममता कुमारी, उषा कुमारी, ज्योति कुमारी, शालू कुमारी, राखी कुमारी, स्वीटी कुमारी, ललित पासवान, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सतेंद्र सिंह, हिना कुमारी, सुष्मिता कुमारी, नेहा, सपना कुमारी, पूजा कुमारी, मीना कुमारी, अनुष्का कुमारी, ब्रजकिशोर कुमार, पिंकी कुमारी रिचा, रूपा, नीलू, ममता, उषा, ज्योति, स्वीटी, पूजा, प्रियंका, हिना, सुष्मिता सहित अन्य।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles