Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Demand to honour 1306 Jharkhand agitators on 15th August, documents submitted

.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी शताब्दी मजूमदार से उपायुक्त कार्यालय में मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित दस्तावेज सौंपे। नेताओं ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को उपायुक्त आवास के अनिश्चितकालीन घेराव कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उनकी मांगों से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। उसी क्रम में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित दस्तावेज डीडीसी को सौंपे, ताकि उपायुक्त को पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी मिल सके। मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा ने डीडीसी को बताया कि गृह विभाग, रांची द्वारा आयोग से चिह्नित 881 और 425, कुल 1306 झारखंड आंदोलनकारियों की अधिसूचित सूची जिला समाहरणालय में लंबित है। उन्होंने मांग की कि 15 अगस्त 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाए।

इस पर डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों से जुड़े दस्तावेज भी सौंपते हुए कहा कि यह लगभग 70 वर्षों पुरानी समस्या है। दस्तावेजों की समीक्षा कर सात दशक से लंबित विस्थापितों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। इस पर डीडीसी ने कहा कि 15 अगस्त 2026 के बाद उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर विस्थापितों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, केंद्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण, जिला सचिव परमेश्वर मंडल, विक्की मौर्य आदि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles