देवघर में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर मंदिर प्रशासन ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए अब श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और बैग ले जाने की अनुम
.
मंदिर में प्रवेश से पहले सभी भक्तों को अपना मोबाइल, बैग और अन्य सामान अनिवार्य रूप से क्लॉक रूम या लॉकर में जमा करना होगा। प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अनावश्यक भीड़-भाड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।
क्यू कॉम्प्लेक्स में बन रहा आधुनिक क्लॉक रूम
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के क्यू कॉम्प्लेक्स में एक आधुनिक क्लॉक रूम का निर्माण किया जा रहा है। यहां श्रद्धालु अपने मोबाइल, बैग और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित तरीके से रख सकेंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य जलार्पण और दर्शन प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाना है।
प्रशासन का कहना है कि इससे भक्तों को बिना किसी परेशानी के लाइन में आगे बढ़ने और व्यवस्थित ढंग से पूजा करने में मदद मिलेगी। क्लॉक रूम की सुविधा को सरल और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
भीड़ नियंत्रण की बनी रणनीति
श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्यू कॉम्प्लेक्स, प्रवेश मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर विस्तृत रणनीति भी तैयार की गई है। प्रशासन ने सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए मानसरोवर स्थित कैंपस के पास से व्यवस्था करने की योजना बनाई है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
सावन से पहले तैयार होगा क्लॉक रूम
मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि नया क्लॉक रूम सावन शुरू होने से पहले पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इसके निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि क्लॉक रूम की सुविधा श्रद्धालुओं को निःशुल्क या नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराई जा सकती है। प्रशासन का विश्वास है कि इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण में अधिक सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था का अनुभव मिलेगा।

