Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: आधुनिक तकनीक व बेहतर प्रबंधन से कोयला उत्पादन बढ़ायें : कोयला मंत्री

Dhanbad News: आधुनिक तकनीक व बेहतर प्रबंधन से कोयला उत्पादन बढ़ायें : कोयला मंत्री

Dhanbad News: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को नयी दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओ-3 कार्यालय में कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की. इस दौरान सेक्टर में कार्यकुशलता, उत्पादकता और सतत विकास को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई. कोयला मंत्री श्री रेड्डी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों. उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि हो. आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और सतत विकास के सिद्धांतों को अपनाकर हम इस क्षेत्र को और मजबूत बना सकते हैं. कोयला मंत्री ने कहा : मंत्रालय का लक्ष्य न केवल उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पालन करना है. इसके लिए हर स्तर पर निगरानी और सुधारात्मक कदम उठाये जायेंगे. बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. कोयला मंत्री ने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर देते हुए कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाये रखने का निर्देश दिया. बैठक में कोयला सचिव विक्रम देव दत्ता, अतिरिक्त सचिव एस झा, विस्मिता तेज, एडवाइजर वी बीरा रेड्डी के अलावा सभी कोल कंपनियों के सीएमडी व निदेशक वीसी के माध्यम से जुड़े.

The post Dhanbad News: आधुनिक तकनीक व बेहतर प्रबंधन से कोयला उत्पादन बढ़ायें : कोयला मंत्री appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles