Dhanbad News: दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी

Date:

Dhanbad News: दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी

समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सोमवार को गोविंदपुर व झरिया प्रखंड के शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड संसाधन केंद्र गोविंदपुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय गोविंदपुर) के सभागार तथा झरिया एकेडमी हाई स्कूल झरिया के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, दिव्यांग बच्चों के अभिभावक आदि ने भाग लिया.

प्रशिक्षकों ने दी एक्ट की जानकारी

कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में रिसोर्स शिक्षक गोविंदपुर रूपा चक्रवर्ती व फिजियोथैरेपिस्ट गोविंदपुर मो मुस्तफा अंसारी ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के अंतर्गत परिभाषित दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों की जानकारी दी. उन्होंने दिव्यांगता के आधार पर बच्चों को उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की.

स्कूलों में दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत करना है नामांकन

जिला समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण प्रभारी अशोक कुमार पांडे ने कहा कि सभी विद्यालय अपने पोषक क्षेत्र में सर्वे कर दिव्यांग बच्चों को चिह्नित करें. उनकी सूची प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा करें, ताकि उन्हें विभागीय योजनाओं से जोड़ा जा सके. दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण व शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी. स्कूलों में उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जायेगा. ऐसे बच्चे जो बिना किसी सहायता के स्कूल नहीं जा पाते हैं, उन्हें एस्कॉर्ट भत्ता, ट्रांसपोर्ट भत्ता एवं रीडर भत्ता जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था की जायेगी. वहीं दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (यूडीआइडी कार्ड) बनवाने के लिए नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से संपर्क करने की अपील की गयी, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से अनुरोध किया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं सुविधाओं के मामले में कोई कोताही न बरतें.

वहीं झरिया प्रखंड में आयोजित कार्यशाला में अखलाक अहमद, रिसोर्स शिक्षक तथा मनोज कुमार सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट ने प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित प्रधानाध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित किया.

The post Dhanbad News: दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp