
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर में महाशिवरात्रि मेले में सोमवार की देर रात चल रहे रंगारंग कार्यक्रम में नशे में धुत दो युवक करण साव व प्रदीप कुमार साव (दोनों उदयपुर निवासी) पिस्तौल लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गया और सभी को गोली मारने की धमकी देने लगा. उनकी इस हरकत से मेले में भगदड़ मच गयी, सभी जान बचाने के लिए भागने लगे. इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. दोनों को बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बताया जाता है कि इनमें से एक युवक करण साव खुद को सांसद ढुलू महतो का चालक बता रहा है.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बिराजपुर मेला देखने पहुंचे थे. दोनों शराब पीकर लोगों से गाली-गलौज व बदतमीजी कर रहे थे. इसके बाद शिव मंदिर परिसर में चल रहे रंगारंग कार्यक्रम के मंच पर चढ़ गये और पिस्टल लहराते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए कार्यक्रम को बंद करा दिया. इसके कारण यहां अफरातफरी मच गयी. इधर पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है. हथियार, युवकों का पहचान पत्र व मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. इधर थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा जब्त हथियार नकली है. फिलहाल पीआर बांड पर दोनों युवकों को छोड़ दिया गया है.मेले में विवाद के बाद युवक की पिटाई की, वीडियो वायरल किया
इधर एक अन्य घटना में बिराजपुर महाशिवरात्रि मेले में मनबढ़ु युवकों के एक गुट ने मेला देखने आये गोरगा गांव निवासी अमर कुमार महतो को मारपीट कर घायल कर दिया. इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियाे में कई युवक अमर से मारपीट करते दिख रहे हैं. इस घटना में अमर का सिर फट गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज कराकर उसे घर भेजा गया. जानकारी के अनुसार अमर कुमार महतो एक ठेले के पास चाउमीन खा रहा. तभी एक युवक से ठेला-ठेली हुई. इस पर उक्त युवक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और बिराजपुर मोड़ पर अमर पर हमला कर दिया. ग्रामीणों किसी तरह बीच-बचाव किया.पांच नामजद समेत एक दर्जन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इस संबंध में अमर कुमार महतो के आवेदन पर बरवाअड्डा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. आवेदन में अमर कुमार महतो ने छठी राय, मुन्ना (दोनों बरमसिया), राजा महतो (साधोबाद) आशीष सिंह व बंटी सिंह (पंचरुखी-राजगंज) व अज्ञात 10-15 युवकों पर रड़ से मारपीट सिर फाेड़ देने, सोने की चेन व पर्स छीनने का आरोप लगाया है.The post Dhanbad News: पिस्टल लहराते मंच पर चढ़ नशे में धुत दो युवक, मची भगदड़ appeared first on Prabhat Khabar.




