Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: फुलारीटांड़ स्टेशन के पास ट्रैक किनारे धधकी आग, दो घंटे थमा रेल परिचालन

Dhanbad News: सिग्नल व केबल पर खतरा टला, आग बुझाने में टीआइ समेत कई कर्मियों के हाथ जलेDhanbad News: धनबाद रेल मंडल के फुलारीटांड़ स्टेशन और बंद जमुनिया हॉल्ट के बीच सोमवार दोपहर ट्रैक किनारे झाड़ियों में लगी आग के कारण रेल परिचालन करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा. एहतियातन ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. दोपहर लगभग डेढ़ बजे भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल के गुजरने के समय एडवांस सिग्नल के समीप रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आग जलती देख इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी. आग तेजी से ट्रैक की दोनों ओर फैल रही थी, जिससे सिग्नल और केबल सिस्टम को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गयी.

बाइक से पहुंचे टीआइ, टीम ने संभाला मोर्चा

कतरास के टीआइ सूर्यकांत अपनी टीम के साथ तत्काल बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे. कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने का प्रयास शुरू किया. सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की दिशा में काम किया. आग पर काबू पाने के प्रयास में टीआइ सूर्यकांत की हथेली कई जगह से झुलस गयी. वहीं, अन्य कर्मियों के हाथ भी आंशिक जल गये. बावजूद टीम मौके पर डटी रही और आग को फैलने से रोकने में सफल रही.

जमुनियाटांड़ में रोकी गयी इएमयू

एहतियातन धनबाद-झारग्राम के बीच चलने वाली झारग्राम इएमयू सवारी गाड़ी को दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक जमुनियाटांड़ स्टेशन पर रोका गया. आग नियंत्रित होने के बाद करीब साढ़े तीन बजे गाड़ी को धनबाद के लिए रवाना किया गया.

घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

करीब चार बजे अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक रेलकर्मियों के प्रयास से स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ चुकी थी. प्राथमिक रूप से आशंका जतायी जा रही है कि रेलवे लाइन के किनारे संचालित कोल परियोजनाओं की ओर से आग फैली होगी. हालांकि, आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

The post Dhanbad News: फुलारीटांड़ स्टेशन के पास ट्रैक किनारे धधकी आग, दो घंटे थमा रेल परिचालन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles