Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DM ने सैनिक कल्याण ऑफिस का किया शुभारंभ:सीतामढ़ी-शिवहर के पूर्व सैनिकों को अब लोकल लेवल पर मिलेंगी सुविधाएं


सीतामढ़ी जिले में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी (डीएम) रीची पांडेय ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभारी अधिकारी विंग कमांडर उमेन्दर त्रिपाठी ने जिलाधिकारी का बुके भेंट कर स्वागत किया। विभाग की ओर से अखिलेश कुमार को कल्याण व्यवस्थापक तथा अनिल कुमार एवं टुनटुन साह को कार्यालय कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। आवश्यक सहायता और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि अब सीतामढ़ी और शिवहर जिले के सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को अपनी विभागीय या व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए मुजफ्फरपुर या पटना नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सहायता और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पूर्व सैनिकों की ओर से अनिल कुमार ने जिलाधिकारी, सैनिक कल्याण पदाधिकारी और एसडीएम आनंद कुमार को तिरंगा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जिले के सैनिकों के वर्षों के संघर्ष और लंबे इंतजार का परिणाम है, जिससे हजारों सैनिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव वहीं, पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से नरेंद्र सिंह ने भी जिलाधिकारी एवं सैनिक कल्याण पदाधिकारी को फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने इस पहल को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि अब सैनिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles