Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Engagement Familys Cash, Mobiles Stolen; CCTV Captures

होटल के बाहर खड़ा पीड़ित परिवार

बेगूसराय के होटल में चोरी का मामला सामने आया है, जहां सगाई की खुशियां पल भर में तनाव में बदल गई। झारखंड के धनबाद से बेगूसराय सगाई (इंगेजमेंट) करने आए एक फल व्यवसायी के परिवार को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने जीरोमाइल स्थित होटल सम्राट के कमरों में

.

इतना ही नहीं, शातिर चोर ने इसी होटल के एक अन्य कमरे में ठहरे भागलपुर के एक परीक्षार्थी के भाई के पॉकेट से भी नगदी उड़ा ली। यह पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद होटल प्रबंधन के अड़ियल रवैये और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चोरी कर बाहर निकलता चोर।

चोरी कर बाहर निकलता चोर।

सगाई के खर्चे के लिए रखे थे 3 लाख कैश

जानकारी के अनुसार धनबाद के रहने वाले स्व. सुनील साह के फल व्यवसायी पुत्र अमन राज की शादी बेगूसराय के महना गांव में तय हुई है। आज शाम में बेगूसराय जीरोमाइल स्थित होटल युवराज में उनकी सगाई का कार्यक्रम तय था। इसके लिए अमन राज अपने पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ तड़के सुबह धनबाद से बेगूसराय पहुंचे थे। ठहरने के लिए उन्होंने पास के ही होटल सम्राट में कमरे बुक कराए थे।

पीड़ित दूल्हे अमन राज ने बताया कि हम लोग सुबह करीब 4:30 बजे होटल सम्राट पहुंचे थे। फल की टोकरी और एक बैग में सगाई के खर्च और होटल की पेमेंट के लिए 3 लाख रुपये नगद रखे थे। सामान को कमरे में रखकर भाई राजकुमार को वहां ठहराया और खुद कुछ अन्य रिश्तेदारों को रिसीव करने बरौनी जंक्शन चले गए।

इसी होटल में हुई घटना।

इसी होटल में हुई घटना।

अमन ने बताया कि जब लौटकर आए तो देखा कि कैश से भरा बैग और राजकुमार का 1.60 लाख का मोबाइल गायब था। अमन ने होटल की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े होटल के कमरों के गेट ऑटोमेटिक लॉक होने चाहिए थे, लेकिन सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा था।

सीसीटीवी में कैद हुई चोर की हरकत

पीड़ित परिवार के राजकुमार बरनवाल ने बताया कि सुबह 4:30 बजे वे कमरा बंद करके सोए थे। सुबह 6:00 बजे जब अमन कमरे पर आया तो गेट खुला हुआ था। कमरे से 3 लाख कैश और 1.60 लाख का मोबाइल गायब था। हालांकि, चोर ने पास ही रखी घड़ी को हाथ नहीं लगाया।

राजकुमार ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें चोर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। वह दो-तीन कमरों के सामने रुका और फिर उनके कमरे में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब इस बाबत गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से पूछा गया, तो उसका गैर-जिम्मेदाराना जवाब था कि वह उस वक्त बाथरूम गया हुआ था और वह चोर को नहीं पहचानता।

भागलपुर से आए परीक्षार्थी को भी बनाया निशाना

चोर ने केवल धनबाद के परिवार को ही नहीं, बल्कि भागलपुर से अपने भाई को मद्य निषेध विभाग की परीक्षा दिलाने आए विक्की कुमार नाम के युवक को भी निशाना बनाया। विक्की होटल के कमरा नंबर 112 में ठहरे हुए थे। विक्की ने बताया कमरे की छिटकनी खराब थी। हम रात में जैसे-तैसे लगाकर सो गए थे। सुबह उठे तो गेट खुला था। कुर्सी पर टंगे पैंट की जेब से चोर ने 800 रुपए निकाल लिए। मोबाइल तकिए के नीचे रखा था, इसलिए बच गया।

होटल प्रबंधन का रवैया संवेदनहीन

इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी होटल सम्राट के प्रबंधन का रवैया बेहद संवेदनहीन रहा। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत करने पर होटल मालिक या स्टाफ कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। वे सीधे तौर पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कह रहे हैं कि हमने पुलिस को बता दिया है, जो करेगी पुलिस करेगी। आपका सामान गायब हुआ है, आप खुद समझिए। होटल प्रबंधन ने मीडिया को भी कोई भी जानकारी देने या कैमरे पर आने से साफ इनकार कर दिया है।

दो स्टाफ को हिरासत में लेकर चल रही है पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एफसीआई के प्रभारी थानाध्यक्ष भरत राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। संदेह के आधार पर होटल के दो स्टाफ को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर के पहचान की कोशिश चल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles