Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Gaya Power Supply Disruption | AP Colony Affected Feb 22-23

गयाजी शहर के एपी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में 2 दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। विद्युत विभाग ने 22-23 फरवरी को जरूरी मेंटेनेंस का काम के कारण 33 केवी एपी कॉलोनी फीडर से सप्लाई बंद रखने का ऐलान किया है। दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

.

बिजली विभाग के अनुसार एपी-2 फीडर का रीस्ट्रेंथनिंग यानी सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। साथ ही एपी-1 फीडर के झुके हुए ब्रैकेट का मेंटेनेंस भी होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह काम बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम करने के लिए जरूरी है। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से फीडर पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

इन इलाकों में पड़ेगा प्रभाव

बिजली कटौती का असर एपी कॉलोनी, क्रेन स्कूल क्षेत्र, मुस्तफाबाद, जनता फ्लैट, बैंक कॉलोनी, चाणक्य पुरी और कटारी हिल रोड इलाके में पड़ेगा। इसके अलावा आशा सिंह मोड़, भट बिगहा, अशोक नगर, एलआईजी-एमआईजी क्षेत्र समेत आसपास के अन्य मोहल्लों में भी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में रहने वाले लोगों को दिन के समय पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कामों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विभाग ने साफ किया है कि तय समय के भीतर काम पूरा करने की कोशिश की जाएगी। यदि कार्य समय से पहले समाप्त हो जाता है तो आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह अस्थायी असुविधा है, लेकिन इसके बाद बिजली व्यवस्था पहले से अधिक स्थिर और सुरक्षित होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles