Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Giridih BJYM Protest | JPSC Recruitment Irregularity Ranchi Gherao Call

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार शाम गिरिडीह में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस झंडा मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टाव

.

जुलूस में बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने JPSC की परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया पर लगातार उठ रहे सवालों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे प्रतियोगी छात्रों और युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार युवाओं की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। चंद्रवंशी ने युवाओं के अधिकार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भाजयुमो के आंदोलन जारी रखने की बात कही।

आयोग से युवाओं के सवालों का जवाब देने की मांग की

भाजपा नेता संजीत सिंह गुड्डू ने JPSC से जुड़े मामलों पर सरकार और आयोग से युवाओं के सवालों का जवाब देने की मांग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 22 जुलाई को रांची स्थित JPSC कार्यालय घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने इस आंदोलन को झारखंड के प्रतियोगी छात्रों और युवाओं की आवाज बताया।

भाजयुमो ने जानकारी दी कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 21 जुलाई को सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाले गए हैं। इसके बाद 22 जुलाई को “चलो JPSC घेरते हैं” अभियान के तहत रांची स्थित आयोग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में, कार्यकर्ताओं ने सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध नियुक्ति और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles