Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Giridih News :निर्बाध विद्युतापूर्ति को ले चला व्यापक निरीक्षण अभियान

Giridih News :निर्बाध विद्युतापूर्ति को ले चला व्यापक निरीक्षण अभियान

इसी कड़ी में जेबीवीएनएल, रांची मुख्यालय के महाप्रबंधक संजय कुमार गिरिडीह पहुंचे. उन्होंने टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. टीम में मुख्य रूप से विभागीय कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम शामिल थे.

राज्य भर में 24 टीमें गठित

जीएम श्री कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य में गठित कुल 24 टीमों को अलग-अलग अंचलों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. टीमें धरातल पर जाकर बिजली संबंधी समस्याओं का जायजा लेकर उनके निराकरण को लेकर एक ठोस रोडमैप तैयार करेंगी.

सब-स्टेशन के इलाकों का भ्रमण

जीएम संजय कुमार और कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम के नेतृत्व में टीम ने डांड़ीडीह पावर सब स्टेशन, बस स्टैंड स्थित पावर सब स्टेशन पहुंचकर तकनीकी व्यवस्थाओं और बिजली वितरण की स्थिति को देखा. पीरटांड़ और गांडेय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं से रूबरू हुए. गिरिडीह शहर के भी कई इलाकों में टीम गयी. कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने बताया कि सब-स्टेशनों के दौरे और फील्ड विजिट से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सुधार किये जायेंगे. विभाग का लक्ष्य भविष्य में बिजली कटौती को न्यूनतम करना और तकनीकी खामियों को समय रहते दूर करना है. मौके पर जेई अमित कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे.

The post Giridih News :निर्बाध विद्युतापूर्ति को ले चला व्यापक निरीक्षण अभियान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles