Guru Margi 2026:11 मार्च को गुरु होंगे मार्गी, जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव – Guru Margi 2026 On 11 March In Gemini Impact On Libra Scorpio Sagittarius Know Details

Date:


Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 को देवगुरु बृहस्पति बुधदेव के स्वामित्व वाली राशि में मार्गी होने वाले हैं। गुरु का मार्गी होना जातकों के जीवन में सुख,समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक होता है। 11 मार्च को गुरु के मार्गी होने के बाद ये 2 जून 2026 तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे बड़ा और शुभ ग्रह माना जाता है। देवगुरु बुद्धि, ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान और शुभता के कारक होते हैं। अगर किसी की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति शुभ और मजबूत स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति धार्मिक, सही मार्गों में चलने वाला और सभी तरह के सुखों को प्राप्ति करने वाला होता है। आइए जानते हैं गुरु के मीन राशि में मार्गी होने से 02 जून तक तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 




Trending Videos

Guru Margi 2026 On 11 March in Gemini Impact On Libra Scorpio Sagittarius Know Details

तुला राशि
– फोटो : amar ujala


तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं जो अब 11 मार्च को मिथुन राशि में मार्गी होने से यह आपके नवम भाव में गोचर होंगे जिससे आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके प्रयासों में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। पिता का भरपूर प्यार और साथ मिलेगा। आपकी लंबी दूरी की यात्राएं करने का अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यो  में अधिक सक्रियता बनी रहेगी। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। 


Guru Margi 2026 On 11 March in Gemini Impact On Libra Scorpio Sagittarius Know Details

वृश्चिक राशि
– फोटो : amar ujala


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं। 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी होने से यह आपके अष्टम भाव में होंगे जिससे आपके परेशानियों में इजाफा हो सकता है। करियर के मामलों में आपके हाथों में निराशा हासिल हो सकती है। कार्यो में असफलता मिलने से आपका मन परेशान और दुखी हो सकता है। आपकी सेहत में भी गिरावट देखन को मिल सकती है। अचानक से धन लाभ के योग के साथ-साथ आपके खर्चो में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। 

Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु होंगे मार्गी, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव


Guru Margi 2026 On 11 March in Gemini Impact On Libra Scorpio Sagittarius Know Details

धनु राशि
– फोटो : amar ujala


धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति आपके लिए पहले और चौथे भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने की वजह यह आपके सप्तम भाव में होंगे। ऐसे में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद मिलेगा। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन में मधुरता और सामंजस्य बढ़ेगा। साझेदारी के कामों में आपको बड़ा और अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होने के आसार हैं। 

Weekly lucky Horoscope: मार्च का नया सप्ताह इन राशियों के लिए लकी, चमक उठेगी इनकी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp