Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में भारतमाला प्रोजेक्ट मशीन से हादसा:बाइक सवार की मौके पर मौत, सिर पूरी तरह कुचल गया; चालक हिरासत में


चतरा के प्रतापपुर स्थित अनंतपुर रोड पर भारतमाला परियोजना में लगी एक ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चंद्री गोविंदपुर पंचायत स्थित पहाड़ी तर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत मिट्टी भराई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था। ग्रेडर मशीन का चालक मशीन को पीछे की ओर ले जा रहा था और उसे बाइक सवार दिखाई नहीं दिया। इसके कारण मशीन का भारी-भरकम पहिया सीधे बाइक सवार के सिर पर चढ़ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक का सिर पूरी तरह कुचल गया। वह लहूलुहान होकर ग्रेडर मशीन के नीचे फंस गया। जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, युवक की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के काफी देर बाद मृतक की पहचान हो पाई। मरने वाले युवक की पहचान शंकर यादव के रूप में हुई है। शंकर यादव बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित भटबिगाह गांव के रहने वाले थे। शंकर की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ग्रेडर चालक के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से चालक को बचाया और उसे हिरासत में ले लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles