Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने जारी किया अलर्ट

Kolkata Weather Forecast Next 7 Days: मौसम के बदलते मिजाज के बीच कोलकाता और आसपास के इलाकों के बाशिंदों के लिए राहत और सतर्कता दोनों की खबर है. मानसूनी ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से महानगर में बादलों की आवाजाही के साथ-साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने वाली हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कोलकाता ने रविवार को यह जानकारी दी.

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा 7 दिन का वेदर

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे.

  • 19 जुलाई (आज रात): कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि, सबसे बड़ी चेतावनी थंडरस्टॉर्म को लेकर है. आज रात एक या दो स्थानों पर वज्रपात (Lightning) के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी (Gusty Wind) चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • 20 जुलाई (सोमवार): आसमान में मुख्य रूप से बादल छाये रहेंगे. महानगर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
  • 21 से 23 जुलाई (मंगल, बुध और बृहस्पतिवार): मौसम विभाग ने कहा है कि 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां काफी तेज होने वाली हैं. इस दौरान कोलकाता और आसपास के जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज होने की प्रबल संभावना है.
  • 24 से 25 जुलाई (शुक्रवार और शनिवार): सप्ताह के अंत में भारी बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ेगा, लेकिन रुक-रुकर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. थंडरस्टॉर्म का भी असर बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

क्यों बदल रहा है मौसम का मिजाज?

अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय एक मजबूत मानसूनी ट्रफ रेखा समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची और दक्षिण बंगाल के सागर द्वीप (Sagar Island) से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसमी प्रणालियों के कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रचुर नमी कोलकाता और दक्षिणी जिलों में बादलों को भारी बना रही है. इसके असर से बंगाल का मौसम बदल रहा है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles