बोकारो| चास जलापूर्ति योजना के अंतर्गत संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पिछले कुछ दिनों से चास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। इससे शहर के कई इलाकों के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा
.
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि तकनीकी खराबी को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिले। बैठक में महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी तथा नगर निगम की सहायक अभियंता नताशा कुमारी उपस्थित थीं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।

