Top 5 This Week

Related Posts

JAC 9वीं का रिजल्ट जारी: 99.17% छात्र सफल, बोकारो का सबसे बेहतर प्रदर्शन, बेटियों ने फिर मारी बाजी

JAC 9वीं का रिजल्ट जारी: 99.17% छात्र सफल, बोकारो का सबसे बेहतर प्रदर्शन, बेटियों ने फिर मारी बाजी

JAC 9th Result 2026, रांची (सुनील झा की रिपोर्ट): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा ने शुक्रवार को कक्षा नौवीं बोर्ड का परीक्षाफल घोषित किया. मार्च के प्रथम सप्ताह में ओएमआर (OMR) शीट पर ली गई इस परीक्षा में राज्य भर के 4,10,258 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,06,883 सफल घोषित किए गए. इस मौके पर जैक सचिव जयंत मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

बेटियों ने फिर दिखाया दम

जैक द्वारा जारी रिजल्ट को देखें तो, इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है. जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 99.22% रहा, वहीं, छात्रों का सफलता प्रतिशत 99.12% दर्ज किया गया. पिछले वर्ष (2025) की तुलना में इस बार का कुल रिजल्ट (99.17%) अधिक रहा है.

Also Read: TSPC उग्रवादी को तगड़ा झटका: चतरा-केरेडारी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 लोग ढेर

जिलों का प्रदर्शन: बोकारो अव्वल, सिमडेगा पिछड़ा

जिलावार प्रदर्शन में बोकारो ने बाजी मारी है. यहां के सर्वाधिक 99.63% छात्र सफल हुए हैं. इसके बाद कोडरमा और हजारीबाग का स्थान रहा. सबसे कम प्रदर्शन सिमडेगा जिले का रहा, जहां 98.20% छात्र पास हुए.

यहां देखें प्रमुख आंकड़े

  • कुल शामिल परीक्षार्थी 4,10,258
  • कुल सफल परीक्षार्थी 4,06,883
  • कुल पास प्रतिशत 99.177%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत 99.222%
  • छात्रों का पास प्रतिशत 99.126%

प्रमंडलवार सफलता की स्थिति

  • उत्तरी छोटानागपुर: 99.453% (सर्वश्रेष्ठ)
  • संताल परगना: 99.427%
  • पलामू प्रमंडल: 99.118%
  • कोल्हान प्रमंडल: 99.058%
  • दक्षिणी छोटानागपुर: 99.021%

Also Read: गिरिडीह में गर्मी के दस्तक के साथ ही बिजली की कटौती शुरू, भाजपा ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

The post JAC 9वीं का रिजल्ट जारी: 99.17% छात्र सफल, बोकारो का सबसे बेहतर प्रदर्शन, बेटियों ने फिर मारी बाजी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles