
स्थानांतरण और भत्तों पर मिली सफलता के बाद कर्मचारियों में उत्साह
Jamshedpur News :
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की ओर से चक्रधरपुर मंडल में गुरुवार को कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में एडीआरएम और सीनियर डीपोओ के समक्ष रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया. मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस संवाद के दौरान झारसुगुड़ा, राउरकेला, बंडामुंडा, डांगुवापोसी और जारोली से बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी बात रखी. स्थानांतरण और भत्तों पर मिली सफलता के बाद कर्मचारियों में उत्साह देखा गया. यूनियन पदाधिकारियों ने इसे कर्मचारियों की एकता की जीत बताया.बैठक में मुख्य रूप से रनिंग कर्मचारियों के टाटा, आदित्यपुर और सीनी लॉबी में स्थानांतरण पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रशासन ने कर्मचारी हित में सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इच्छुक कर्मचारियों को इन क्षेत्रों में आने का मौका दिया जायेगा. इसके अलावा, मार्च माह में रोके गये भत्तों जैसे टीए, नाइट अलाउंस, बैटरी सेल और ओटी के भुगतान की मांग भी जोर-शोर से उठायी गयी. यूनियन ने मांग की है कि अप्रैल माह के वेतन के साथ सभी एरियर का भुगतान किया जाये, जिस पर रेल प्रशासन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. बैठक में मुख्य रूप से कॉमरेड एआर राय, विश्वजीत बारीक, अर्घ्य विश्वास, आरके तिवारी और जितेंद्र कुमार सहित कई सक्रिय सदस्य शामिल थे.The post Jamshedpur News : चक्रधरपुर मंडल में मेंस यूनियन की बैठक में रनिंग कर्मचारियों के तबादले और बकाया भत्तों के भुगतान पर बनी सहमति appeared first on Prabhat Khabar.

