Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : चांडिल प्रखंड में 4.75 करोड़ की लागत से बनेगी 4 सड़क

Jamshedpur News :  चांडिल प्रखंड में 4.75 करोड़ की लागत से बनेगी 4 सड़क

विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास

Jamshedpur News :

चांडिल प्रखंड में विकास को नयी गति देते हुए 4.75 करोड़ रुपये की लागत से चार प्रमुख सड़कों का शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत लगभग 7 किलोमीटर लंबी इन सड़कों का निर्माण होगा, जिसमें मुख्य रूप से सीटी इन होटल से ब्रह्मानंद अस्पताल, बाबनडीह से मानीकुई स्टेशन, चांडिल-कांड्रा रोड से चैनपुर और माठीया रोड से अस्पताल तक की सड़कें शामिल हैं. बुधवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने इसका विधिवत शिलान्यास किया.

विधायक ने कहा कि ग्रामीण संपर्क को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और वे जनता से किये वादों को पूरा कर रही हैं. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, दिलीप महतो, मुखिया सुबोधनी माहली, धरमू गोप, कृष्णा किशोर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

घटिया सड़क निर्माण की शिकायत पर संवेदक को लगायी फटकार

शिलान्यास समारोह के दौरान बाबनडीह के ग्रामीणों ने मानीकुई-काटीया सड़क में निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत की. इसपर विधायक संवेदक पर भड़क उठीं. विधायक ने मौके पर मौजूद पीएल कंस्ट्रक्शन के संवेदक प्रदीप साहू को फटकार लगायी. साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की चेतावनी दी. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विकास में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को बख्शा नहीं जायेगा.

The post Jamshedpur News : चांडिल प्रखंड में 4.75 करोड़ की लागत से बनेगी 4 सड़क appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles