Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

jamshedpur news : दिन में गर्मी ने किया बेहाल, शाम में ठंडी हवा ने दी राहत

jamshedpur news : दिन में गर्मी ने किया बेहाल, शाम में ठंडी हवा ने दी राहत

jamshedpur news : शहर में रविवार को मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला. दिन की शुरुआत उमस और तीखी धूप के साथ हुई, लेकिन शाम होते-होते बादलों की लुका-छिपी और ठंडी हवा ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी. दोपहर करीब 3:30 बजे से आसमान में बादलों का डेरा जमना शुरू हुआ. इसके तुरंत बाद चली ठंडी हवा ने उमस भरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया. शहर के कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई, जिससे बढ़ती तपिश से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, शहर के लोगों के लिए आने वाला एक सप्ताह राहत भरा हो सकता है. सुबह और दोपहर में धूप खिली रहेगी. आसमान में बादल छाये रहने और आंशिक बारिश (गरज के साथ) की संभावना है. कुल मिलाकर, अगले सात दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत बेहतर बना रहेगा, जिससे लू और अत्यधिक गर्मी का प्रभाव कम होने की उम्मीद है. तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट पिछले 24 घंटों के भीतर जमशेदपुर के तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी है. शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ झुलसा रहा था, वहीं रविवार को यह गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

The post jamshedpur news : दिन में गर्मी ने किया बेहाल, शाम में ठंडी हवा ने दी राहत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles