Jamshedpur News : मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

Date:

Jamshedpur News : मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

लाइन लगाकर अधिकारियों ने दिया परिचय, कारपेट बिछाकर बैठने को तैयार हैं मेयर

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित और पहली महिला मेयर सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. निगम कार्यालय पहुंचने पर उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. पदभार संभालने से पूर्व मेयर ने गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मेयर ने उप नगर आयुक्त के चेंबर में बैठकर पदभार ग्रहण किया. फिलहाल मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चेंबर उपलब्ध नहीं है. फिलहाल बैठने के लिए चेंबर बनाने का कार्य चल रहा है. इस मौके पर डिप्टी मेयर राहुल कश्यप भी मौजूद रहे.

हर घर पहुंचेगी सुविधा, काम से होगी पहचान : मेयर

पदभार ग्रहण करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने अपना विजन स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि मानगो के हर घर में सुविधा पहुंचेगी. मुझे पद की गरिमा से ज्यादा जनता की सेवा की चिंता है. मेरे काम से ही जनता मुझे जानेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं का निपटारा व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से किया जायेगा.

चेंबर की किल्लत : इस तरह निगम के अधिकारियों का कराया गया परिचय

मानगो की नयी नगर सरकार के सामने पहले ही दिन बैठने का बड़ा संकट खड़ा हो गया. कार्यालय छोटा होने के कारण नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मेयर से परिचय करने के लिए पहले कतार (लाइन) लगानी पड़ी. एक-एक कर अधिकारी, कर्मचारी चेंबर में जाकर अपना परिचय दिये और वापस लौटते गये.

”कारपेट” चुनाव चिह्न, जरूरत पड़ी तो कारपेट बिछाकर भी बैठूंगी

चेंबर की कमी के सवाल पर मेयर ने बेहद सादगी भरा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव चिह्न ”कारपेट” था. जरूरत पड़ी तो मैं कारपेट बिछाकर भी बैठूंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह प्रोटोकॉल के बजाय टीम वर्क और जनसेवा में विश्वास रखती हैं. उनकी कई बहनें भी पार्षद चुनकर आयी हैं. जिनके साथ मिलकर मानगो का विकास किया जायेगा.

The post Jamshedpur News : मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने संभाला कार्यभार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp