Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : सोसाइटी में 6.75 लाख रुपये को लेकर विवाद, लगाये गये ये गंभीर आरोप

Jamshedpur News : सोसाइटी में 6.75 लाख रुपये को लेकर विवाद, लगाये गये ये गंभीर आरोप

– सोसाइटी का हिसाब पूछने पर चंदन सिंह ने गाली-गलौज व धमकी दी : सुभाष सिंह

– मैंने हिसाब दे दिया, व्हाट्सएप ग्रुप में अमित गिरी ने लिखे आपत्तिजनक शब्द : चंदन सिंह

Jamshedpur News :

मानगो थाना अंतर्गत पारडीह स्थित शिव कुमार स्थली ऑनर सोसाइटी के बी ब्लाॅक में 6.75 लाख रुपये को लेकर वर्तमान व पूर्व कमेटी के बीच विवाद जारी है. दोनों पक्ष ने बुधवार को मानगो थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत की. वर्तमान कमेटी के सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि पूर्व कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह से सोसाइटी के 6,75 लाख रुपये का हिसाब मांगने पर गाली-गलौज की.

उन्होंने मेरे अलावा सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित गिरी के साथ भी गाली-गलौज व धमकी दी है. दूसरी ओर, पूर्व कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि मैंने दो माह पूर्व ही सोसाइटी का हिसाब दे दिया है. बावजूद वे लगातार व्हाट्सएप ग्रुप में लिखकर दबाव बना रहे हैं. अमित गिरी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया है. सुभाष सिंह द्वारा लगाये गये आरोप गलत हैं. दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

The post Jamshedpur News : सोसाइटी में 6.75 लाख रुपये को लेकर विवाद, लगाये गये ये गंभीर आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles