![]()
जामताड़ा के गांधी मैदान में रविवार को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस खास आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। समारोह को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का म
.
शनिवार रात मेहंदी और संगीत कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है। रविवार को दुमका रोड स्थित शिव मंदिर से 51 दूल्हों की बारात बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। रास्ते में शहरवासी फूलों से बारात का स्वागत करेंगे।
वैदिक रीति-रिवाज से होगा विवाह
गांधी मैदान पहुंचने के बाद दूल्हों और बारातियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। समधी मिलन सहित सभी पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सभी 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
यह आयोजन केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटी सम्मान, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास है। आयोजकों का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग देना और समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम बनेगा सामाजिक मिसाल
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, आयोजक तरुण कुमार गुप्ता, संयोजक राजा नित्य गोपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। बताया गया है कि मुख्य अतिथि Chunky Pandey दुर्गापुर (कोलकाता) पहुंच चुके हैं।
समारोह में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी जामताड़ा में बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ था, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं।

