Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamtara Cyber Fraud Case | Police Arrest Gang For YONO App Scam

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध और मोबाइल छिनतई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार साइबर अपराधी और मोबाइल छिनतई के दो आरोपी शामिल हैं। एसडीपीओ वसीम रज़ा ने प्रेस वार्ता कर दोनों मामलों की विस्त

.

यहां से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारूक अंसारी (25), समसुद्दीन अंसारी (30), जानी बाबू (22) और कलीम अंसारी (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से आठ मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को YONO ऐप चालू कराने के नाम पर फोन करते थे और इसी बहाने उन्हें साइबर ठगी के जाल में फंसाते थे।

व्हाट्सऐप और स्क्रीन शेयरिंग के जरिए हासिल करते थे बैंकिंग जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों से बातचीत के दौरान व्हाट्सऐप और स्क्रीन शेयरिंग ऐप का इस्तेमाल करते थे। वे लोगों को झांसे में लेकर मोबाइल की स्क्रीन साझा करवाते थे। इसके बाद YONO का यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार कर ओटीपी हासिल करते थे। ओटीपी मिलने के बाद नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक खातों से रकम की ठगी की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच की जा रही है। इससे साइबर ठगी के नेटवर्क और इनके द्वारा अब तक की गयी वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गयी है।

मिशन चौक पर वाहन जांच में पकड़े गये मोबाइल छिनतई के आरोपी

दूसरे मामले में 27 अगस्त को शांतिनगर निवासी मोनिका कुमारी से मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मिशन चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार राहुल सिंह और दिनेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी पियरसोल, थाना चितरा, जिला देवघर के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो स्मार्टफोन बरामद किये गये। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। बरामद बाइक का नंबर JH21M3828 है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

साइबर अपराध और मोबाइल छिनतई के दोनों मामलों में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मोटरसाइकिल के आधार पर आगे की जांच कर रही है। साइबर ठगी के मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया।

इनके साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। वहीं मोबाइल छिनतई के मामले में बरामद दोनों स्मार्टफोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles