Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamtara Ganesh Puja 2026 | Grand AC Pandal & 251kg Laddu Bhog

जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति ने 23वें गणेश महोत्सव का आयोजन किया है। पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल श्रद्धालुओं का खास आकर्षण बना हुआ ह

.

करीब 13 लाख रुपए की लागत से तैयार इस पंडाल को बिजली की आकर्षक सजावट से सजाया गया है। पंडाल में आधुनिक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी लोगों को लुभा रही है। समिति ने बताया कि जामताड़ा में पहली बार इस तरह का एसी पूजा पंडाल बनाया गया है।

श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति ने 23वें गणेश महोत्सव का आयोजन किया है।

श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति ने 23वें गणेश महोत्सव का आयोजन किया है।

गांधी मैदान में दस दिनों का मेला भी लगा है। इसमें जलपरी और भूत बंगला खास आकर्षण बने हुए हैं। बच्चों, युवाओं और परिवारों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, तारामाची जैसे कई झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। मेले में खाने-पीने के स्टॉल भी श्रद्धालुओं और आगंतुकों को अपनी ओर खींच रहे हैं।

पंडाल के बीच में भगवान गणेश का एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। यहां श्रद्धालु तस्वीरें ले रहे हैं और गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। यह सेल्फी प्वाइंट युवाओं और बच्चों के बीच बहुत पसंद आ रहा है।

गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश को 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया गया है। पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पूजा और प्रसाद बांटने के खास इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, इसे देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी, पीने के पानी और यातायात व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles