Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Naxal Surrender | Regional Commander Santosh Gandhi Set To Surrender

इससे पहले 21 मई को भी 25 नक्सलियों और दो जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था।

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान का असर अब साफ दिखने लगा है। राज्य में सक्रिय नक्सली संगठन तेजी से कमजोर पड़ रहे हैं। बिखराव की स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी कड़ी में 28 जुलाई को एक साथ 60 लाख रुपए के इनामी 16 नक्सलियों के सरेंड

.

सरेंडर करने वालों में 15 लाख रुपए का इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा 10-10 लाख रुपए के इनामी अश्विन और चंदन लोहरा समेत तीन जोनल कमांडर, 5-5 लाख रुपए के तीन सब-जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और तीन दस्ता कमांडर भी हथियार डालेंगे।

सरेंडर कर रहे नक्सलियों को पुलिस मुख्यालय लाया जाएगा।

सरेंडर कर रहे नक्सलियों को पुलिस मुख्यालय लाया जाएगा।

सारंडा जंगल में सिमटा नक्सली प्रभाव

जानकारी के अनुसार, झारखंड में अब नक्सलियों की मौजूदगी मुख्य रूप से पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल तक सीमित रह गई है। यहां भी सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सलियों की गतिविधियां काफी सीमित हो गई हैं। इससे पहले 21 मई को भी 25 नक्सलियों और दो जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था।

यह दस्ता कोल्हान और पश्चिम सिंहभूम इलाके में सक्रिय था। एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उस समय सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। लगातार हो रहे सरेंडर से यह साफ संकेत मिल रहा है कि संगठन के भीतर मनोबल कमजोर हो रहा है।

कई हथियार भी पुलिस को नक्सली सौंपेंगे।

कई हथियार भी पुलिस को नक्सली सौंपेंगे।

बड़े नक्सली नेता अब भी घेरे में

वहीं, सारंडा जंगल में सेंट्रल कमेटी के सदस्य और एक-एक करोड़ रुपए के इनामी मिसिर बेसरा और असीम मंडल अभी भी छिपे हुए हैं। सुरक्षा बलों का मुख्य फोकस इन दोनों बड़े नक्सली नेताओं को पकड़ने या सरेंडर कराने पर है। हालांकि कई बार मुठभेड़ के दौरान ये घिरे, लेकिन हर बार ठिकाना बदलकर बच निकलने में सफल रहे।

अधिकारियों का मानना है कि 28 जुलाई को होने वाला यह सामूहिक सरेंडर राज्य में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। लगातार बढ़ते दबाव और सख्त रणनीति के चलते आने वाले समय में और भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है। ———————————————————

इसे भी पढ़ें…

झारखंड में एक साथ 27 नक्सलियों का आत्मसमर्पण:8 नक्सलियों पर थे 33 लाख रुपए का इनाम, 16 हथियार और 2857 गोलियां भी सौंपी

झारखंड में आज 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया। जिन 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें 25 केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी, असीम मंडल की टीम के शीर्ष कमांडर और मारक दस्ता के सदस्य हैं। ये सभी कोल्हान और सारंडा के सुदूर जंगल-पहाड़ी इलाकों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 सब-जोनल कमेटी सदस्य, 6 एरिया कमेटी सदस्य और 13 दस्ता सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही गुमला जिले में सक्रिय जेजेएमपी संगठन के 2 नक्सलियों ने भी हथियार डाले हैं। पुलिस के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण राज्य में नक्सल गतिविधियों के कमजोर पड़ने का संकेत है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles