Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Khagaria LPG Supply Normal | Action Against Rumour Mongers

खगड़िया के जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विजयंत ने स्पष्ट किया है कि खगड़िया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को 3610 घरेलू और 68 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया

.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर गैस की संभावित कमी से जुड़ी अफवाहों को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों से आम लोगों में अनावश्यक भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन पर ध्यान न दें और अतिरिक्त सिलेंडर की बुकिंग या भंडारण से बचें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस मिल सके।

आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी

प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 के उल्लंघन पर भी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 309 निरीक्षण किए गए हैं और एजेंसियों के खिलाफ शिकायतों पर प्रतिदिन छापेमारी हो रही है। जिला कंट्रोल रूम में अब तक 620 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 478 का निवारण किया जा चुका है। शेष शिकायतों का समाधान 3 से 4 दिनों के भीतर किया जा रहा है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विजयंत ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें और किसी भी अनियमितता से बचें। संबंधित अधिकारियों को गोदामों और वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने जिलेवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की। अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06244-222384 पर संपर्क किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles