Home india Koderma Ghata Accident: Hiwa Crushes 3 Cars

Koderma Ghata Accident: Hiwa Crushes 3 Cars

0

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित हाईवा ने एक साथ तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो कारों में सवार लग

.

इस हादसे में दो कारों में सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि सभी वाहन अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाईवा अचानक नियंत्रण खो बैठी। अपनी लेन से हटकर सामने से आ रही कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहार से रांची और रजरप्पा जा रहे थे यात्री

घायल कार चालक चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बिहार से रांची जा रहे थे। उनके पीछे चल रही दूसरी कार में सवार लोग रामगढ़ स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में पूजा करने जा रहे थे। नौवां माइल के पास अचानक सामने से तेज रफ्तार हाईवा उनकी लेन में आ गई। देखते ही देखते तीनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पीसीआर पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पीसीआर पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में नालंदा (बिहार) निवासी श्वेता कुमारी, शिवंति देवी, अदिति राज, रामशंकर पासवान, प्रिंस कुमार, संजय पासवान, अभिराज कुमार, आराध्या कुमारी, जनक देवी और चंदन कुमार शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। ————————————— इसे भी पढ़ें… कोडरमा में संदिग्ध हालत में मिला शव:दोनों कान और नाक से निकल रहा था खून, परिजनों का आरोप- हत्या की साजिश

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडाडीह के समीप शनिवार देर शाम 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लोहाडंडा निवासी केदार यादव (पिता बनारस यादव) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव में मवेशियों को चराने की जिम्मेदारी बारी-बारी से ग्रामीणों को दी जाती है और शनिवार को यह जिम्मेदारी केदार यादव के हिस्से में थी। बताया गया कि शाम को मवेशी चराकर लौटने के दौरान वह एक मजदूर को उसके घर छोड़ने के लिए अपनी बाइक से डंडाडीह की ओर गए थे। इसी दौरान यह घटना घटित हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version