LGBTQ समुदाय की पहली राज्यसभा सदस्य बनेंगी मेनका गुरुस्वामी, बंगाल से टीएमसी के ये हैं 4 उम्मीदवार

Date:

टेबल ऑफ कंटेंट्स

एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहली सदस्य राज्यसभा सांसद बनने जा रहीं हैं. जी हां, मेनका गुरुस्वामी को तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. मेनका के अलावा ममता बनर्जी के बेहद करीबी आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार भी उच्च सदन के सदस्य बनेंगे. फिल्म इंडस्ट्री की 2 हस्तियों बाबुल सुप्रियो और कोयल मल्लिक को भी टीएमसी ने राज्यसभा भेजने का ऐलान कर दिया है.

ममता बनर्जी के करीबी आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार

राजीव कुमार पश्चिम बंगाल कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं. वे कोलकाता पुलिस आयुक्त रहने के बाद जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2026 तक पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक रहे. रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर राजीव कुमार अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण और चर्चित मामलों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे. ममता बनर्जी के बेहद करीबी पुलिस अफसर राजीव कुमार को तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए नामित किया है.

रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक जायेंगी राज्यसभा

कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है. पश्चिम बंगाल में उनके प्रशंसकों का एक बड़ा दर्शक वर्ग है. वह प्रख्यात अभिनेता रंजीत मल्लिक की पुत्री हैं. लंबे समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा और विधानसभा के बाद अब राज्यसभा में बाबुल

गायक से राजनेता बने बाबुल सुप्रियो प्रमुख सार्वजनिक व्यक्तित्व हैं। वे हिंदी और बंगाली फिल्मों में पार्श्वगायन के लिए जाने जाते हैं और बाद में सक्रिय राजनीति में आए। वे लोकसभा सांसद रह चुके हैं तथा केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

LGBTQ समुदाय की पहली राज्यसभा सदस्य बनेंगी मेनका

मेनका गुरुस्वामी LGBTQ कम्युनिटी की सदस्य हैं. पहली बार किसी पार्टी ने इस समुदाय के सदस्य को राज्यसभा का सांसद मनोनीत किया है. मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट हैं. वह संवैधानिक मामलों की विशेषज्ञ हैं. वर्ष 2018 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 को निरस्त कराने वाले ऐतिहासिक फैसले में याचिकाकर्ताओं की वकील थीं. नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े केस की पैरवी करतीं हैं.

राज्यसभा में तृणमूल के 12 सांसद, 3 मुस्लिम

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के 12 सांसद हैं. इनमें 3 पत्रकार, 2 वकील, एक धार्मिक नेता, 2 ट्रेड यूनियन नेता, एक टी गार्डेन नेता, एक राजनेता और एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं. इन सांसदों में 1 एंग्लो इंडियन, एक कायस्थ, 2 मुस्लिम, एक कायस्थ, एक आदिवासी, एक नामशूद्र और बाकी सामान्य वर्ग के लोग हैं.

सांसद का नाम पेशा जाति/धर्म/वर्ग
डेरेक ओब्रायन क्विजमास्टर और पत्रकार एंग्लो इंडियन (ईसाई)
सागरिका घोष पत्रकार और लेखक कायस्थ
मो नदीमुल हक पत्रकार मुस्लिम
सुखेंदु शेखर राय वकील सामान्य
सुष्मिता देव वकील सामान्य
ममता बाला ठाकुर धार्मिक नेता (मतुआ) नामशूद्र
डोला सेन ट्रेड यूनियन नेता सामान्य
साकेत गोखले आरटीआई एक्टिविस्ट सामान्य
समीरुल इस्लाम प्रोफेसर मुस्लिम
प्रकाश चिक बड़ाईक टी गार्डेन लीडर आदिवासी
रीतब्रत बनर्जी ट्रेड यूनियन नेता ब्राह्मण

बंगाल के इन सांसदों की सीटें हो रहीं खाली

  • साकेत गोखले (तृणमूल कांग्रेस)
  • रीतब्रत बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस)
  • विकास रंजन भट्टाचार्य (लेफ्ट फ्रंट)
  • सुब्रत बक्शी (तृणमूल कांग्रेस)

तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुकीं हैं मौसम नूर

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने पिछले दिनों पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने टीएमसी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था. उनके इस्तीफे के पहले राज्यसभा में तृणमूल के मुस्लिम सांसदों की संख्या 3 थी.

टीएमसी ने घोषित किये 4 उम्मीदवार, भाजपा प्रत्याशी तय नहीं

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हुई हैं. राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं. इस लिहाज से राज्यसभा के एक सदस्य को जीतने के लिए कम से कम 59 वोट की जरूरत पड़ेगी. भारतीय जनता पार्टी के 60 से अधिक विधायक हैं. इसलिए उसके एक उम्मीदवार की जीत तय है. हालांकि, अब तक बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. उधर, तृणमूल कांग्रेस ने 4 उम्मीदवार उतार दिये हैं. विधानसभा में उसके 223-225 सदस्य हैं.

राज्यसभा चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम

चुनाव से जुड़े विवरण तारीख
अधिसूचना जारी करने की तारीख 26 फरवरी 2026 (बृहस्पतिवार)
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार)
नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 (शुक्रवार)
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 (सोमवार)
मतदान की तारीख 16 मार्च 2026 (सोमवार)
कब से कब तक होगा मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
वोटों की गिनती 16 मार्च 2026 (सोमवार) शाम 5 बजे
वोटिंग की प्रक्रिया कब होगी संपन्न 20 मार्च 2026 (शुक्रवार)

इसे भी पढ़ें

SIR के बाद बंगाल में वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू, ECI ने 7.08 करोड़ वोटर को 3 कैटेगरी में बांटा

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

1.5 करोड़ लोग परेशान, 2000 करोड़ का नुकसान, बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी का केंद्र और चुनाव आयोग पर हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Southwest flight diverted mid-air over ‘possible security matter’; FBI confirms no threat

On Friday, Southwest Airlines Flight 2094 was diverted...

नौला चौक पर शराब बोतल गिरने का मामला:पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला चौक...

प्रस्तावित उवि में वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से

कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उवि में कक्षा...
Join Us WhatsApp