संस्थान के डायरेक्टर प्रो. दमन कुमार झा ने बताया कि नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू है।
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (B.Lib.I.Sc.) रेग्यूलर सेशन 2026-27 में एडमिशन शुरू हो गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 13 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
.
संस्थान के डायरेक्टर प्रो. दमन कुमार झा ने बताया कि नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू है। संस्थान में कुल 500 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर संस्थान में खुद जमा करना होगा।
प्राप्त आवेदन के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट
दमन कुमार झा ने बताया कि 13 जून 2026 तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट के पब्लिश होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 22 जून 2026 से शुरू किया जाएगा।
डायरेक्टर ने कहा कि लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए ये एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी योग्य अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि नामांकन से वंचित न रह जाएं।
संस्थान प्रशासन के अनुसार, नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश संस्थान कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय के भीतर संस्थान पहुंचना होगा।
