15 March 2026 Love Rashifal: रविवार, 15 मार्च 2026 को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। उत्तराषाढा नक्षत्र प्रातः 04:48 बजे तक प्रभावी रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा। यह ज्योतिषीय संयोग प्रेम और रिश्तों से जुड़े मामलों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आज का दिन आपके रिश्तों में भावनाओं की गहराई, आपसी समझ और नई शुरुआत लाने की क्षमता रखता है; इसलिए, अपने साथी के साथ समय बिताना और खुलकर, बेझिझक बातचीत करना विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक
Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

2 of 13
15 march Ka Love Rashifal
– फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो लोग अभी किसी रोमांटिक रिश्ते में हैं उनके लिए आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके रिश्ते में एक नई शुरुआत करने की इच्छा जाग सकती है और आप पिछली कुछ बातों पर चर्चा करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।

3 of 13
15 march Ka Love Rashifal
– फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज वृषभ राशि वालों के लिए कुछ नए बदलाव आ सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ अपने मन की बातें खुलकर शेयर करेंगे और अपने रिश्ते में एक गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे। हालांकि, आपकी शादीशुदा ज़िंदगी में आपके पार्टनर का व्यवहार थोड़ा सख्त लग सकता है।

4 of 13
15 march Ka Love Rashifal
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने पार्टनर के साथ एक प्यारी शाम बिताने का प्लान बना सकते हैं। नए लोगों से मिलने से आपके मन की कुछ चिंताएं कम होंगी। सिंगल लोगों का मन किसी शांत और स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकता है।

5 of 13
15 march Ka Love Rashifal
– फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आपको पिछले किसी रिश्ते में दिल टूटने या धोखे का अनुभव हुआ है तो यह किसी नए रिश्ते में जाने का सही समय नहीं हो सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, वे अपने पार्टनर से भावनात्मक दूरी महसूस कर सकते हैं।




