Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Madhepura Shop Theft | Thieves Break Shutter, Steal CCTV DVR & Cash

मधेपुरा में एनएच किनारे स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

.

शनिवार देर रात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 2 लाख रुपए के सामान के साथ 5 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए।

चोर दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR और वाई-फाई राउटर भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात का कोई रिकॉर्ड न रहे।

घटना भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा वार्ड-15 की है। दुकान एनएच किनारे कर्नल सैनिक स्कूल के सामने स्थित है।

चोरी सामान की कीमत 2 लाख रुपए

रविवार सुबह व्यवसायी केतन आनंद दुकान पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए।

अंदर जाने पर दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे।

पीड़ित व्यवसाई केतन आनंद ने बताया कि चोर दुकान से वाइब्रेटर, कटर मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन, ब्लेड मशीन, मोटर, मोटर पाइप, इनवर्टर, बैटरी, CCTV कैमरा, DVR, वाई-फाई राउटर और टीवी समेत अन्य सामान ले गए।

इसके अलावा दुकान में रखे करीब 5 हजार रुपए नगद भी चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

अन्य सुराग भी जुटाए जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चोरों की पहचान के लिए अन्य सुराग भी जुटाए जा रहे हैं।

व्यवसायी केतन आनंद ने मामले को लेकर भर्राही थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles