Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

MLC बनाने का झांसा देकर गयाजी की शिक्षिका का यौन शोषण, साथी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर ₹14.81 लाख भी ठगे

MLC बनाने का झांसा देकर गयाजी की शिक्षिका का यौन शोषण, साथी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर ₹14.81 लाख भी ठगे

गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
GayaJi News
: जिले के चाकंद इलाके की रहने वाली एक शिक्षिका के साथ उसके साथी शिक्षक ने ही MLC बनवाने का झांसा देकर न सिर्फ उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल कर 14.81 लाख रुपये की ठगी भी कर ली. इस मामले को लेकर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें बक्सर जिले के रहने वाले शिक्षक प्रकाश के साथ ही उसके 2 अन्य साथियों गंगाराम और कृष्णा को भी नामजद किया गया है.

वाराणसी बुलाकर होटल में किया यौन शोषण

पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके एक परिचित शिक्षक प्रकाश ने पहले उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा. फिर प्रकाश के द्वारा बताया गया कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है. अगर वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती है तो उसे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवा देंगे. इसी क्रम में व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों की मीटिंग को लेकर फरवरी 2024 में उसे वाराणसी बुलाया गया. वहां संघ की आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर 1.50 लाख रुपये मांगे गए. प्रकाश के विश्वास में आकर वह 1.50 लाख रुपये नकदी लेकर वाराणसी गई. वहां प्रकाश ने उसे होटल में ठहराया और खाना खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया. इससे उसे चक्कर आने लगा. बाद में उसने यौन शोषण किया और उसके सहयोगी कृष्णा और गंगाराम की मदद से उसका अश्लील वीडियो भी बनाया.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

होश आने के बाद उसने अपनी स्थिति देखी तो उसका विरोध किया. तब उन लोगों ने उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद प्रकाश उसे ब्लैकमेल करता रहा और गयाजी शहर में रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था. उससे अब तक करीब 14 लाख 81 हजार रुपये ठग लिया. उक्त लोगों की हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है और भारी कर्ज में डूब चुकी है.

कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस

इधर, कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के बयान पर कोतवाली एसएचओ धनंजय कुमार सिंह ने बक्सर जिले के रहने वाले गंगाराम, प्रकाश और कृष्णा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, इस केस का इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह को बनाया गया है.

Also Read: गयाजी में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांचने निकले सिटी एसपी, CCTV और गश्ती बढ़ाने के निर्देश

The post MLC बनाने का झांसा देकर गयाजी की शिक्षिका का यौन शोषण, साथी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर ₹14.81 लाख भी ठगे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles