Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

NFR जनरल मैनेजर ने गलगलिया-अररिया रेलसेक्शन का किया इंस्पेक्शन:किशनगंज के ठाकुरगंज स्टेशन पर नहीं उतरे GM, संगठन हुए मायूस


पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक (जीएम) ने शुक्रवार को गलगलिया-अररिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। सामरिक और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस रेलखंड के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ठाकुरगंज स्टेशन पर ट्रेन से नीचे नहीं उतरे, जिससे अपनी मांगों को लेकर इंतजार कर रहे विभिन्न रेल संगठनों के प्रतिनिधि मायूस हो गए। निरीक्षण स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े 11 से 12 बजे ठाकुरगंज स्टेशन पहुंची। महाप्रबंधक ने ट्रेन से ही स्टेशन परिसर, ट्रैक और अन्य रेल संरचनाओं का जायजा लिया। इस दौरान कटिहार रेल मंडल के डीआरएम भी निरीक्षण ट्रेन में उपस्थित थे। ठाकुरगंज स्टेशन पर रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारियां की थीं महाप्रबंधक के आगमन को देखते हुए ठाकुरगंज स्टेशन पर रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारियां की थीं। विभिन्न रेल संगठनों के नेता और प्रतिनिधि भी स्टेशन पर मौजूद थे। वे यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन विकास, प्लेटफॉर्म शेड और टिकट व्यवस्था जैसी स्थानीय समस्याओं पर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन महाप्रबंधक के ट्रेन से न उतरने के कारण उन्हें यह अवसर नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि महाप्रबंधक स्टेशन पर उतरकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। रेल संगठनों द्वारा एक कनीय पदाधिकारी को आवेदन सौंपा रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विंडो निरीक्षण में मुख्य रूप से ट्रैक, सिग्नल, सुरक्षा व्यवस्था और रेल परिचालन से संबंधित पहलुओं का अवलोकन किया जाता है। गलगलिया-अररिया रेलखंड सीमांचल क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं में से एक है। बाद में इन समस्याओं को लेकर रेल संगठनों द्वारा एक कनीय पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles