Home india Nitishs Son Future CM? Bihar Politics Buzz

Nitishs Son Future CM? Bihar Politics Buzz

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनके बेटे निशांत कुमार की सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को लेकर नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कई नेता भावुक होते दिख रहे हैं।

.

जदयू के कद्दावर नेताओं के बयानों ने सिर्फ उनके प्रति भावनात्मक जुड़ाव को दिखा रहे हैं, बल्कि भविष्य की राजनीति और नेतृत्व परिवर्तन के संकेत भी दे रहे हैं।

अशोक चौधरी बोले- नीतीश जी की कमी पूरे बिहार को खलेगी

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार ने बिहार के स्वरूप को बदलने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उसे देखते हुए बिहार की जनता कभी नहीं चाहती थी कि वे यहां से जाएं।

चौधरी ने भावुक होते हुए स्वीकार किया कि व्यक्तिगत रूप से वे और पार्टी के अन्य नेता भी उन्हें जाते हुए नहीं देखना चाहते थे, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और समय की मांग के अनुसार उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

मैट्रिक पास बनाम इंजीनियर- अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने निशांत की बढ़ती सक्रियता का समर्थन करते हुए कहा कि, ‘वे जितना अधिक जनता और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, उतना ही अच्छा होगा।’ निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता और उनके “फ्यूचर सीएम” वाले पोस्टरों पर अशोक चौधरी ने विपक्ष, विशेषकर तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा।

इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी के बयानों को चुनावी रणनीति करार देते हुए कहा कि वे एनडीए के फैसलों को जनता की नजर में कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन बंगाल के मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी वापसी नामुमकिन है।

निशांत की सक्रियता और ‘Future CM’ के पोस्टर पर समर्थन

हाल ही में पटना की सड़कों पर निशांत कुमार को “Future CM of Bihar” बताने वाले पोस्टर नजर आए हैं। पोस्टर में ऊपर की ओर नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है— “नीतीश सेवक… मांगें निशांत…” और बीच में सवाल उठाया गया है— “क्यों कर रहे हैं, आप ऐसा विचार…”

“जब बिहारवासियों को स्वीकार नहीं, कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार…” इसके नीचे जेडीयू के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और पार्टी के सर्वमान्य नेता के तौर पर नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए उनके प्रति सम्मान जताया गया है।

पटना की सड़कों पर निशांत कुमार को “Future CM of Bihar” बताने वाले पोस्टर ।

पोस्टर में आगे निशांत कुमार को “Future CM of Bihar” बताया गया है और यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर नीतीश कुमार सक्रिय भूमिका से हटते हैं तो निशांत कुमार को आगे लाया जाए। साथ ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का नाम भी समर्थन के रूप में दर्शाया गया है।

नीरज कुमार बोले- मेरी इच्छा है कि निशांत बनें मुख्यमंत्री

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस सुर में सुर मिलाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, टव्यक्तिगत तौर पर उनकी भी इच्छा है कि, ‘निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनें।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, ‘अंतिम फैसला NDA गठबंधन ही करेगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि, ‘भविष्य में सरकार चाहे जिसकी भी बने, वह नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी।’

ममता बनर्जी और विपक्षी हमलों पर पलटवार

विपक्ष द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बिहार में बढ़ते अपराध के दावों पर भी अशोक चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी चुनाव के कारण एनडीए के फैसलों को जनता की नजर में कमजोर दिखाना चाहती हैं, लेकिन बंगाल के जो हालात हैं, वहां उनकी वापसी मुश्किल है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version