कार्यक्रम को संबोधित करते परियोजना प्रमुख
एनटीपीसी बरौनी में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एवं एनटीपीसी सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों का समापन हो गया। वी सर्व टू सेव थीम के साथ आयोजित कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा
.
सप्ताह के दौरान सीआईएसएफ यूनिट बरौनी के अग्निशमन दस्ता द्वारा बरौनी कॉलेज, पॉलिटेक्निक, केंद्रीय विद्यालय गढ़हारा एवं हर्ल, डीएवी स्कूल सहित विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्लांट कर्मियों, टाउनशिप वासी एवं स्थानीय लोगों को आग से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

मॉक ड्रील के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मी।
आग से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया
इस दौरान फायर प्रिवेंशन रैली, क्विज प्रतियोगिता, निबंध, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि गृहिणियों के लिए विशेष फायर सेफ्टी डेमोंस्ट्रेशन तथा प्लांट परिसर में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के लिए आग से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया है।
समापन के अवसर पर एनटीपीसी टाउनशिप में आयोजित कार्यक्रम में लाइव फायर ड्रिल डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। जिसमें एलपीजी सिलेंडर में लगी आग बुझाने, घर में आग लगने पर बचाव कार्य तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन, एम्बुलेंस द्वारा आपात चिकित्सा सेवा तथा अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों का प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रील के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में शामिल फायर ब्रिगेड कर्मी।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सीआईएसएफ को 35 फायर कॉल प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया गया। वहीं, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट आकाश सक्सेना ने सुरक्षा के प्रति सजगता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
NTPC के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने सीआईएसएफ एवं एनटीपीसी की संयुक्त अग्नि सुरक्षा प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि सतत प्रशिक्षण, जोखिम प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। जागरूकता सप्ताह बताता है कि सतर्कता, समन्वय और प्रशिक्षण से अग्नि दुर्घटनाओं को रोका एवं नियंत्रित किया जा सकता है।

